
Coronavirus: झारखंड में 1 जुलाई तक बढ़ा Lockdown, किसी भी तरह की नहीं मिलेगी छूट
Zee News
इस दौरान पांच व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. तथा विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति.
रांची: झारखंड में कोविड-19 के तेजी से कम होते मामलों के बीच राज्य सरकार ने सावधानी के तौर पर ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लागू लॉकडाउन को बिना किसी नयी छूट के और एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया. झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार शाम यहां हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में लॉकडाउन को बिना किसी नयी छूट के एक सप्ताह के लिए एक जुलाई सुबह छह बजे तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया.More Related News
