
Coronavirus: जांच बढ़ाने, कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से हो पालन, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी
Zee News
Corona Crisis India: सरकार ने कहा कि उनका फोकस उन 46 जिलों में है, जहां इस महीने संक्रमण के कुल मामलों का 71% और इससे होने वाली मौत के मामले के 69% मामले सामने आए. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 25 सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शनिवार को उन 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत इन राज्यों में कोर जांच की संख्या तेजी से बढ़ाने और कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के लिये कड़ाई बरतने को कहा गया है. ये एडवाइजरी उन राज्यों के लिए जारी की गई है जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिला है. मंत्रालय ने कहा कि एक संक्रमित व्यक्ति बिना पाबंदी के 30 दिन में औसतन 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है. सरकार ने कहा कि मई 2020 के बाद से कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण और उससे होने वाली मृत्यु के साप्ताहिक मामलों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है.More Related News
