
Coronavirus: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू, दुकानों के लिए टाइम टेबल जारी
Zee News
कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के सीमा क्षेत्र के भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय में खुला रखने का आदेश जारी किया है.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन ने रात में दुकानों को नहीं खोलने का आदेश जारी किया है जबकि कई अन्य जिलों में रात में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. रायपुर के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर एस भारतीदासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जिले के सभी नगरीय निकायों सहित नगर निगम रायपुर और बीरगांव के सीमा क्षेत्र के भीतर स्थित व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय में खुला रखने का आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार सभी प्रकार की स्थायी और अस्थायी दुकानें सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक तथा इंडोर डायनिंग वाले रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किए जा सकेंगे और वहीं टेक-अवे तथा होम डिलीवरी वाले रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा रात 11.30 तक डिलीवरी की सुविधाएं दे सकेंगे.More Related News
