
Coronavirus: गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा, 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले जिलों की पहचान कर कड़ाई बरती जाए
Zee News
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उन जिलों की पहचान करने को कहा गया है, जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोरोना महामारी को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उन जिलों की पहचान करने को कहा गया है, जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है. या जिन जिलों के अस्पतालों में 60 प्रतिशत से ज्यादा बिस्तर भर चुके हैं, उनकी भी जानकारी गृह मंत्रालय ने मांगी है. गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि ऐसे सभी जिले जहां कोविड के मामले ज्यादा हैं, वहां कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए. गृह मंत्रालय ने कहा है कि जो भी जिले इन दोनों बातों में से एक भी बात पूरी करता हो, वहां कैंटेनमेंट जोन बनाकर सख्ती बढ़ाई जाए.More Related News
