
Coronavirus: कोरोना के नए मामलों में आई कमी, सामने 31 हजार केस, 290 लोगों की हुई मौत
Zee News
हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज फिलहाल 3,92,864 है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है.
नई दिल्ली: भारत में पिछले दिनों के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है. मंगलवार की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 31,222 नए मामले सामने आए. जिसके बाद कुल मामलों की तादाद बढ़कर 3,30,58,843 हो गई. वहीं, वायरस से 290 और लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,41,042 हो गई है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीज फिलहाल 3,92,864 है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में रिकवरी रेट अब 97.48 प्रतिशत हो गया है.More Related News
