
Coronavirus के बढ़ते मामलों ने डराया, 115 दिन बाद करीब 44 हजार नए मामले सामने आए
Zee News
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Coronavirus) के करीब 44 हजार नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में 197 लोगों की कोरोना से मौत हो गई.
नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले फिर तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. करीब 4 महीने यानी 115 दिन बाद पहली बार करीब 44 हजार कोरोना के नए केस सामने आए हैं. देश के 6 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले दिख रहे हैं. मध्य प्रदेश: एक दिन के लॉकडाउन के दौरान भोपाल की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health Welfare) के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 43,846 नए मामले सामने आए हैं. बीते 26 नवंबर के बाद एक दिन में कोरोना (Coronavirus) के ये सबसे ज्यादा मामले हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या 1 करोड़ 15 लाख 99 हजार हो चुकी है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 197 लोगों की मौत भी हुई. इस आंकड़े के साथ ही देश में कोरोना मृतकों की संख्या 1 लाख 59 हजार 755 हो गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र भोपाल में एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है।More Related News
