
Coronavirus के कारण अनाथ हुए बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी UP सरकार, सीएम Yogi Adityanath ने दिया आदेश
Zee News
UP Govt To Take Full Responsibility Of Orphaned Children: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महामारी के बीच अनाथ और निराश्रित हुए बच्चे राज्य की संपत्ति हैं. कोविड के कारण जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है, उनके भरण-पोषण सहित सभी तरह की जिम्मेदारी राज्य सरकार मुहैया कराएगी.
लखनऊ: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने कई घरों को उजाड़ दिया है. बच्चे भी अनाथ हो गए हैं. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कई बच्चे ऐसे भी हैं, जिनका पूरा परिवार ही कोरोना की चपेट में आ गया और उन्होंने अपने माता-पिता खो दिए. संक्रमण के चलते अनाथ और निराश्रित हुए बच्चों को लेकर यूपी सरकार (UP Govt To Take Responsibility Of Orphaned Children) ने अहम फैसला लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस बारे में कहा कि कोविड महामारी के बीच प्रदेश में अनाथ और निराश्रित हुए बच्चे अब राज्य की संपत्ति हैं, उनका ध्यान रखने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी जिम्मेदारियां निभाई जाएंगी.More Related News
