
Coronavirus: केरल-महाराष्ट्र में बिगड़े हालात से बढ़ी चिंता, यहां मिले आधे से ज्यादा कोविड के केस
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताते हुए कहा था कि हमें कोरोना को लेकर लापरवाही नहीं करनी है. एक छोटी सी गलती महामारी के खिलाफ जंग को कमजोर कर सकती है.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आए कोविड-19 के आधे से ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल के हैं. मंत्रालय ने कहा कि महामारी अभी जल्द खत्म होने वाली नहीं है. सरकार ने कहा कि टूरिस्ट प्लेस से आने वाली तस्वीरें और बिना कोविड प्रोटोकॉल के लोगों की भीड़ लगने की फोटो चिंता की गंभीर वजह है और ऐसी लापरवाही से वायरस का खतरा बढ़ेगा. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘देश अभी महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा कि क्या हम इस भ्रामक धारणा को तो नहीं मान बैठे कि कोविड-19 खत्म हो गया है.’More Related News
