
Coronavirus की बेकाबू हालत को लेकर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, लगाया ये आरोप
Zee News
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कई शहरों में ऑक्सीजन (Oxygen) और आईसीयू बेड (ICU Bed) की कमी की खबरों के बीच कोरोना संक्रमण से हो रही मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कई शहरों में ऑक्सीजन (Oxygen) और आईसीयू बेड (ICU Bed) की कमी की खबरों के बीच कोरोना संक्रमण से हो रही मौत के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन हालातों के लिए देश की सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है, लेकिन ऑक्सीजन की कमी और आईसीयू बेड की कमी के कारण बहुत सारी मौतें हो रही हैं. भारत सरकार, यह जिम्मेदारी आप की है.’More Related News
