
Coronavirus: कहीं आपका वैक्सीन सर्टिफिकेट नकली तो नहीं? ये रहा चेक करने का सबसे आसान तरीका
Zee News
दुनियाभर में फेक वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर बवाल मचा हुआ है. दरअसल, ब्लैक मार्केट में फर्जी वैक्सीन सर्टिफिकेट बनाने का काम भी शुरू हो गया है, ऐसे में ये जरूरी हो गया है कि आप ट्रैवेल प्लान करने से पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपका वैक्सीन सर्टिफिकेट नकली तो नहीं.
नई दिल्ली: भारत के कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट (Corona Vaccine Certificate) को लेकर बवाल मचा हुआ है. पहले ब्रिटेन ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवा चुके भारतीय यात्रियों को वैक्सीनेटेड मानने से इनकार कर दिया था लेकिन भारत के दबाव के आगे अपना फैसला पलट दिया और बाद में ये कहा कि उसे भारत के कोविशील्ड वैक्सीन से दिक्कत नहीं है बल्कि वैक्सीन सर्टिफिकेट से दिक्कत है.
ब्रिटेन ने कोविशील्ड लगवा चुके भारतीयों को ट्रैवेल की अनुमति तो दे दी है लेकिन उनपर पुरानी शर्तें लागू रहेंगी. यानी कि पूरी तरह से वैक्सीनेटेड भारतीयों को ब्रिटेन जाने के बाद 10 दिन तक होम आइसोलेशन में रहना होगा साथ ही उन्हें अपनी कोरोना की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट भी दिखानी है. साफ-साफ शब्दों में कहें तो ब्रिटेन को भारत की वैक्सीन सर्टिफिकेट की प्रमाणिकता पर संदेह है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके पास भी वैक्सीन का सर्टिफिकेट है तो आप कैसे पता लगाएं कि सर्टिफिकेट असली है या नहीं.
