
Coronavirus: अगले 30 दिन बेहद क्रिटिकल, स्वास्थ्य मंत्रालय का कोरोना पर बड़ा बयान
Zee News
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खतरा जताते हुए देश वासियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगले चार हफ्ते हमारे लिए बहुत क्रिटिकल हैं. देश के कई हिस्सों में खतरनाक स्थिति है.
नई दिल्ली: भारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से जंग में मानवता को बचाने के लिए वैश्विक अगुवाई की है. दुनिया के कई हिस्सों में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान ते बावजूद लोगों की लापरवाही पूरी दुनिया को भारी पड़ रही है. भारत समेत कई देशों में कोरोना महामारी की सेकेंड वेव चल रही है. संक्रमण की बेकाबू रफ्तार के बीच हालात संभालने के लिए केंद्र और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कमर कस ली है. स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को देश में बिगड़ते हालातों के बीच बहुत बड़ी चेतावनी जारी की है. केंद्र सरकार में तैनात स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खतरा जताते हुए देश वासियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगले चार हफ्ते हमारे लिए बहुत क्रिटिकल हैं. देश के कई हिस्सों में खतरनाक स्थिति है. कोरोना डेथ रेट की बात करें तो ये अब पांच फीसदी हो गई है जबकि कुछ दिनों पहले सिर्फ 2 फीसदी थी.More Related News
