
Corona: Zydus Cadilla ने बच्चों के लिए तैयार की वैक्सीन, जल्द शुरू हो सकता है इस्तेमाल
Zee News
भारत में बच्चों के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) का इंतजार इसी महीने खत्म हो सकता है. सरकार के सूत्रों के मुताबिक एक कंपनी ने बच्चों के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है.
नई दिल्ली: भारत में बच्चों के लिए वैक्सीन (Corona Vaccine) का इंतजार इसी महीने खत्म हो सकता है. सरकार के सूत्रों के मुताबिक एक कंपनी ने बच्चों के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है. जिसका जल्द इस्तेमाल शुरू हो सकता है. जानकारी के मुताबिक जायडस कैडिला ने बच्चों (Children) के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है. कंपनी इसी महीने अपनी वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए ड्रग कंट्रोलर से मंजूरी मांग सकती है. इस वैक्सीन का ट्रायल वयस्कों के साथ-साथ 12 से 18 वर्ष के बच्चों पर भी किया गया है. ऐसे में हो सकता है कि भारत में बच्चों के लिए वैक्सीन की मंजूरी पाने वाली यह पहली कंपनी बन जाए.More Related News
