
Corona Vaccine की कमी पर केंद्र ने दी सफाई, कहा- राज्यों के पास बचा है 1 करोड़ से अधिक टीका
Zee News
कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत से पहले कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी के आरोप लगाए है, जिस पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है और टीके को लेकर जानकारी दी है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हो रही है. इस बीच कई राज्यों ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी के आरोप लगाए है, जिस पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है और टीके को लेकर जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, 'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध है और उन्हें अगले तीन दिनों में 20 लाख खुराक और मिलेगी.More Related News
