
Corona Vaccine की कमी को लेकर मुंबई कांग्रेस ने लगाया PM Modi के खिलाफ पोस्टर
Zee News
कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी को लेकर मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) ने घाटकोपर इलाके में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं, जिस पर लिखा है, 'मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?'
मुंबई: देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की कमी को लेकर दिल्ली के बाद अब मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं. मुंबई कांग्रेस (Mumbai Congress) द्वारा घाटकोपर इलाके में पोस्टर लगाए गए हैं, जिस पर लिखा गया है, 'मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?' इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ इसी तरह के पोस्टर लगाए थे. इस मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 25 लोगों पर प्राथमिकता दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था.More Related News
