
Corona Vaccination: 1 मई को भारत पहुंचेगी रूसी वैक्सीन Sputnik V की पहली खेप, RDIF ने दी जानकारी
Zee News
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वर्तमान स्थिति के बीच रूस की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) स्पूतनिक वी (Sputnik V) भी कारगर साबित होगी. गौरतलब है कि इस बीच फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और अमेरिका ने भी देश के मौजूदा हालातों में मदद का भरोसा दिया है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की दूसरी लहर (Corona Second Wave India) से मची तबाही के बीच मंगलवार को दो अच्छी खबरें सामने आईं. एक तरफ देश में कोरोना के नए मामलों में कुछ कमी देखने को मिली वहीं दूसरी ओर देशवासियों को कोरोना से बचाने के लिए एक और ब्रह्मास्त्र यानी रूस (Russia) की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) स्पुतनिक वी (Sputnik V) भारत पहुंचने वाली है. गौरतलब है कि भारत में इस समय दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन अभियान जारी है. सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए अमेरिका, यूरोप, रूस और जापान के ड्रग रेगुलेटर्स की मंजूरी वाली कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे चुकी है अब इसी सिलसिले में भारत को रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V ) की पहली खेप 1 मई को मिलेगी.More Related News
