
Corona Vaccination: भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगाई गईं 1.09 करोड़ डोज
Zee News
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि शाम छह बजे तक भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा 1.09 करोड़ खुराक लगाने का रिकॉर्ड हासिल किया गया. उन्होंने पांच दिनों के अंदर दूसरी बार एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाये जाने की इस उपलब्धि के लिए पूरे देश की तारीफ की है.
नई दिल्ली: भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने कहा है कि देश में पांच दिनों में दूसरी बार शनिवार को कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज दी गई हैं और अब तक कुल 65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. 1⃣ Crore, 2⃣ Times, in 5⃣ days केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Madaviya) ने बताया कि शाम छह बजे तक भारत ने एक दिन में सबसे ज्यादा 1.09 करोड़ खुराक लगाने का रिकॉर्ड हासिल किया गया. उन्होंने पांच दिनों के अंदर दूसरी बार एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाये जाने की इस उपलब्धि (Vaccination Milestone) के लिए पूरे देश की तारीफ की है.More Related News
