
Corona Vaccination: अच्छी खबर ! देश में करीब 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा हुआ
Zee News
देश में कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) की संख्या 15 करोड़ के पार हो गई है. इसे कोरोना महामारी के दौर में देश के लिए अच्छी खबर माना जा रहा है.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Corona) से जूझ रहे देशवासियों के लिए थोड़ी सी अच्छी खबर आई है. देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने की संख्या करीब 15 करोड़ को पार कर गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन(Corona Vaccine) लगवाने वालों में हेल्थ केयर वर्कर की सबसे बड़ी संख्या है. इस श्रेणी में शामिल 93 लाख 67 हजार 520 लोगों ने पहली डोज और 61 लाख 47 हजार 918 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है. फ्रंटलाइन वर्कर की बात करें तो उनमें से 1 करोड़ 23 लाख 19 हजार 903 लोगों ने पहली डोज और 66 लाख 12 हजार 789 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है.More Related News
