
Corona Updates:दिल्ली में एक महीने बाद सबसे कम कोरोना केस, यूपी-उत्तराखंड समेत सभी राज्यों का जानिए क्या रहा हाल
Zee News
बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 42 हजार 896 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 3 लाख 44 हजार 570 ठीक हो गए और 3,997 मरीजों की मौत हो गई.
नई दिल्लीः देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 42 हजार 896 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई, जबकि 3 लाख 44 हजार 570 ठीक हो गए और 3,997 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस महीने ऐसा तीसरी बार हुआ जब नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए हैं. इससे 4 दिन पहले 10 मई को 3.29 लाख केस आए थे और 3.55 लाख संक्रमित ठीक हो गए थे. अगले ही दिन 11 मई 3.48 लाख नए मरीजों के मुकाबले 3.55 लाख संक्रमित रिकवर हो गए थे. देश में ठीक हो चुके कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ से ज्यादा हो गई है. आइए जानते हैं कि आखिर पिछले 24 घंटे में किस राज्य में कितने मरीज मिले... दिल्ली में एक महीने बाद सबसे कम केस दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 8,506 नए केस मिले. ये 10 अप्रैल के बाद एक दिन में मिले मरीजों की सबसे कम संख्या है. यहां पॉजिटिविटी रेट भी गिरकर 12.40% पर आ गया है. इस दौरान 289 मौतें भी हुई हैं. गुरुवार को यहां 10489 केस मिले थे. 17 अप्रैल से 2 मई तक यहां लगातार 20 से 25 हजार केस मिल रहे थे. इसके बाद से नए मामलों में गिरावट आ रही है.More Related News
