
Corona Update India: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 38792 नए मरीज; 624 संक्रमितों की मौत
Zee News
Coronavirus In India Update: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 41,000 मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे हैं. अब कुल ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 3,01,04,720 है. अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4,29,946 है. महामारी से 4 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की संभावित तीसरी लहर की चर्चा के बीच दूसरी लहर (Corona second wave) थोड़ी कमजोर हुई है, लेकिन खत्म नहीं हुई है. अभी भी रोजाना 38 से 40 हजार नए कोरोना मरीज लगातार सामने आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी हालिया आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 38,792 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं और 624 संक्रमितों की जान गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बताता है कि पिछले डाटा की तुलना में 2832 एक्टिव केस कम हुए हैं. कुल केस: 3,09,46,074 कुल ठीक: 3,01,04,720 वैक्सीन : 38,76,97,935 इसी तरह बीते 24 घंटे में 37,14,441 लोगों को जिंदगी का टीका यानी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine ) लगाई गई.More Related News
