
Corona Update: कोरोना के मामलों में आई रिकॉर्ड कमी, नए केस 8 महीने के निचले स्तर पर
Zee News
मरकज़ी वज़रते सेहत के सोमवार सुबह जारी आठ बजे तक के ताज़ातरीन आंकड़ों के मुताबिक, 166 मरीजों के जान गंवाने से मरने वालों की तादाद 4,52,290 पर पहुंच गई.
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 13,596 नए मामले सामने आने से इंफेक्शन के कुल मामलों की तादाद 3,40,81,315 हो गई, जबकि जेरे इलाज मरीजों की तादाद कम होकर 1,89,694 रह गई जो 221 दिनों में सबसे कम है.
मरकज़ी वज़रते सेहत के सोमवार सुबह जारी आठ बजे तक के ताज़ातरीन आंकड़ों के मुताबिक, 166 मरीजों के जान गंवाने से मरने वालों की तादाद 4,52,290 पर पहुंच गई. कोरोना वायरस के एक दिन में सामने आने वाले नए मामले लगातार 24वें दिन 30,000 से कम हैं और लगातार 113वें दिन इंफेक्शन के दैनिक मामले 50,000 से कम हैं.
More Related News
