
Corona: UP हुकूमत का नया फरमान जारी, कंटेनमेंट जोन में इन सरगर्मियों पर लगेगी रोक
Zee News
चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी ने कहा कि शादियों में 50 से ज्यादा मेहमानों को आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और आखिरी रसूमात की अदायगी में (Last Rites) में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के करीब तमाम कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) में कम से कम 14 दिनों के लिए तमाम सियासी, समाजी, खेल, मनोरंजन, तालीमी, मज़हबी और तहज़ीबी सरगर्मियों पर फौरी असर से पाबंदी लगा दी गई है. यूपी (UP) के चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी ने एक हुकूमती फरमान जारी कर जिला इंतजामिया से इस अमल यीकीनी बनाने के लिए कहा. कंटेनमेंट जोन में इन चीज़ों पर पाबंगी रहेगी चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी ने कहा कि शादियों में 50 से ज्यादा मेहमानों को आने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और आखिरी रसूमात की अदायगी में (Last Rites) में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे. हुक्म में कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन में तमाम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, रेस्तरां, बार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्विमिंग पूल और मज़हबी मकामात भी बंद रहेंगे.More Related News
