
Corona: Tamil Nadu में बढ़ी सख्ती, सरकार ने की नए प्रतिबंधों की घोषणा
Zee News
Coronavirus Outbreak: तमिलनाडु में कोरोना कहर बरपा रहा है. शुक्रवार को राज्य में 13776 नए मामलों की पुष्टि हुई. इनमें 78 लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में कुल एक्टिव केस 95,048 हो चुके हैं. अब राज्य में नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं.
चेन्नई: तमिलनाडु में 1 लाख के करीब एक्टिव Covid-19 मामलों को देखते हुए, राज्य सरकार ने नए प्रतिबंध लागू किए हैं. लॉकडाउन (Lockdowon) जैसे नए प्रतिबंध 26 अप्रैल (मंगलवार) सुबह 4 बजे से लागू हो जाएंगे. 1. नए प्रतिबंधों के मुताबिक तमिलनाडु में सिनेमा हॉल, जिम, इंटरटेनमेंट क्लब, बार, ऑडिटोरियम, मीटिंग हॉल और इसी तरह के स्थान जहां भीड़ इकट्ठी हो सकती है, सभी बंद रहेंगे.More Related News
