
Corona: Saamna में Supreme Court और मोदी सरकार पर निशाना, कहा- जाग गए, क्या लाभ?
Zee News
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' (Saamna) में कोरोना की स्थिति पर सुप्रीम कोर्ट और मोदी सरकार पर करारा निशाना साधा गया है. सामना ने संपादकीय लिखकर कहा है कि 'जाग गए, क्या फायदा?
मुंबई: शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' (Saamna) में संपादकीय 'जाग गए, क्या लाभ' के जरिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) और मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है. सामना में लिखा है कि राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति में हम तमाशबीन बनकर नहीं रह सकते हैं. ऐसा कहकर सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. सामना (Saamna) में लिखा है कि देश में कोरोना की स्थिति गंभीर है. ऑक्सीजन, बेड, वैक्सीन की कमी चिंता का विषय है. देश में कोरोना की गंभीर स्थिति का स्वत संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की तैयारियों का जायजा लिया. सुप्रीम कोर्ट अंत में कहता है कि ‘हम मूकदर्शक नहीं बने रह सकते हैं.’ इसका मतलब ये है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) निश्चित तौर पर क्या करनेवाला है?More Related News
