
Corona Pandemic में 10 गुना ज्यादा किराया वसूल रहे Ambulance ड्राइवर, 25KM दूरी की कीमत 42000
Zee News
कोरोना काल में एम्बुलेंस का किराया 10 गुना तक बढ़ गया है. खुलेआम हो रही इस लूट पर कोई कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है. नोएडा में भी एक मरीज को एम्बुलेंस में 25 KM की दूरी तय करने के लिए 42 हजार रुपये की रकम अदा करनी पड़ी.
नई दिल्ली: कोरोना काल (Corona Pandemic) में मरीज का इलाज कराना परिजनों के लिए भारी पड़ता जा रहा है. अभी तक वे अस्पतालों में बेड नहीं मिलने और ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहे थे. लेकिन अब एम्बुलेंस की लूट () से मरीज-परिजन बेहाल हैं. आलम ये है कि महज 4-5 किमी की दूरी तय करने के लिए एम्बुलेंस वाले 8000-10000 रुपये वसूल रहे हैं. सबसे बड़ी बात तो ये है कि खुलेआम हो रही इस लूट पर कोई लगाम लगाने वाला भी नहीं है. लूटखोरी का अंदाजा आप एक ताजा मामले से लगा सकते हैं, जहां प्राइवेट एम्बुलेंस वाले ने सिर्फ 25 किमी की दूरी तय करने के लिए मरीज के परिजनों से 42000 रुपये वसूल लिए.More Related News
