
Corona: Maharashtra में बिगड़ रहे हैं हालात, कल रात 8 बजे से लग जाएगा लॉकडाउन?
Zee News
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना से हालात लगातार खराब हो रहे हैं. ऐसे में अब राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Coronavirus) के लगातार बढ़ रहे मामलों ने उद्धव सरकार की नींद उड़ा रखी है. राज्य के कैबिनेट मंत्री असलम शेख का कहना है कि प्रदेश में हालात लगातार खराब हो रहे हैं. ऐसे में अब राज्य में सीरियस लॉकडाउन (Lockdown) की जरूरत है. सब राजनीतिक दलों ने इसकी मांग की है. असलम शेख ने कहा, 'देश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए हुए अब राज्य को कंप्लीट लॉकडाउन की जरूरत है. जल्द ही इस बारे में गाइडलाइंस जारी कर दी जाएगी. कल रात 8 बजे के बाद इसकी घोषणा हो सकती है.' उन्होंने कहा कि हमें राज्य में वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है. ब्रिटेन ने 3 महीने कंप्लीट लॉकडाउन (Lockdown) किया और इस दौरान 70 पर्सेंट वैक्सीनेशन कर दिया.More Related News
