
Corona: Kashmir में अब नहीं होगी 'सांसों की किल्लत', सेना ने रिकॉर्ड 4 दिनों में शुरू किया Oxygen Plant
Zee News
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन (Oxygen) की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में प्रशासन के आग्रह पर सेना ने ऑक्सीजन प्लांट तैयार कर बड़ी मदद की है.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन (Oxygen) की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. संकट की इस घड़ी में सेना (Indian Army) भी लगातार प्रशासन की सहायता करने में लगी है. श्रीनगर के रंगरेठ इलाके में पिछले चार सालों से एक ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) बंद पड़ा था. प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए प्रशासन ने इस प्लांट को चालू करने में सेना की मदद मांगी. सेना (Indian Army) ने केवल 4 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इस ऑक्सीजन प्लांट को फिर से चालू कर दिया है. इस ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 700 सिलेंडर भरने की है. इस प्लांट के चालू होने से प्रशासन को ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.More Related News
