
Corona: High Court के जजों के लिए Delhi सरकार का स्पेशल इंतजाम, Covid Center में बदला Ashoka Hotel
Zee News
Covid-19 Facility Center For Justices: अशोका होटल (Ashoka Hotel) में बने कोविड-19 फैसिलिटी केयर में कोरोना संक्रमित जस्टिस, अन्य अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य भी रह पाएंगे. दिल्ली सरकार ने अशोका होटल में कोविड हेल्थ सेंटर चलाने की जिम्मेदारी Primus हॉस्पिटल को दी है.
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ रहा है. कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप महाराष्ट्र (Maharashtra) और दिल्ली (Delhi) में है. इस बीच दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट (High Court) के जस्टिस, अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के लोगों को मेडिकल सुविधा देने का फैसला किया है. Delhi government to convert 100 rooms of Ashoka Hotel for setting up of a Covid Health facility for Justices and other judicial officers of the Delhi High Court and their families. चाणक्यपुरी में स्थित अशोका होटल के 100 कमरों को दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस और अन्य अधिकारियों के लिए कोविड-19 फैसिलिटी केयर (Covid-19 Facility Care) के रूप में बदल दिया गया है.More Related News
