
Corona: Delhi में Oxygen की किल्लत पर हाई कोर्ट सख्त, कंपनियों से किया जवाब-तलब
Zee News
दिल्ली (Delhi) में बेड और ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में शुक्रवार को भी सुनवाई हुई. मैक्स अस्पताल ने कोर्ट से कहा कि उनके पास ऑक्सीजन (Oxygen) बहुत कम बची है.
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में बेड और ऑक्सीजन की कमी पर दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में शुक्रवार को भी सुनवाई हुई. मैक्स अस्पताल ने कोर्ट से कहा कि उनके पास ऑक्सीजन (Oxygen) बहुत कम बची है. वहीं Inox कंपनी ने हाई कोर्ट से कहा कि वो मैक्स को ऑक्सीजन दे रहे हैं. हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने गोयल गैस कंपनी से पूछा कि आप बत्रा अस्पताल को ऑक्सीजन क्यों नहीं दे रहे हैं. गोयल गैसेस ने कहा कि वे 50 फीसदी ऑक्सीजन यूपी को दे रहे हैं. इसके बाद 45 MT दूसरे अस्पताल को रहे हैं. वहीं बत्रा अस्पताल को उसके कोटे के अनुसार ऑक्सीजन (Oxygen) दी जा रही है.More Related News
