
Corona Crisis: देश में 81 दिन बाद कोरोना के सबसे कम नए केस, जानें क्या कहते हैं Health Ministry के आंकड़े
Zee News
देश में कोरोना की दूसरी लहर (Corona second wave) लगभग थम चुकी है. भारत में अब कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक्टिव मामले 81 दिन बाद सबसे कम यानी 60 हजार से नीचे हैं.
नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर (Corona second wave) लगभग थम चुकी है. भारत में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मामले 81 दिन बाद सबसे कम यानी 60 हजार से नीचे हैं. लगातार छठे दिन ये आंकड़ा तेजी से घटा है. वहीं बीते 24 घंटे की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए और 1576 लोगों की मौत हुई है. ठीक इसी दौरान 87,619 लोग ठीक होकर घर पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 3 करोड़ पर पहुंचने वाला है. देश के कोरोना डेथ मीटर की रफ्तार पर भी कुछ ब्रेक लगी है.More Related News
