
Corona: Black Fungus के नकली इंजेक्शन और दवाओं का कर रहे थे कारोबार, 2 डॉक्टर समेत 10 लोग गिरफ्तार
Zee News
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने कोरोना काल में ब्लैक फंगस की नकली और एक्सपायर हो चुकी दवाइयां बेच रहे गिरोह का खुलासा किया है. नकली दवाएं (Fake Drugs) बेचने के आरोप में पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की क्राइम ब्रांच ने कोरोना काल में ब्लैक फंगस की नकली और एक्सपायर हो चुकी दवाइयां बेच रहे गिरोह का खुलासा किया है. नकली दवाएं (Fake Drugs) बेचने के आरोप में पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह अब तक मरीजों को करीब 400 नकली इंजेक्शन बेच चुका है. पुलिस के मुताबिक 17 जून को दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग से एक शिकायत मिली थी. कंप्लेंट में कहा गया कि मार्केट में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के नकली और एक्सपायर्ड इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं. इसके बाद जांच शुरू करते हुए जामिया नगर से डिलीवरी बॉय वसीम खान को पकड़ा गया. इसके बाद खिदमत मेडिकोज के मालिक शोएब खान और उसके सेल्समैन मोहम्मद फैज़ल यासिन और अफजल को भी दबोच लिया गया. उसी दौरान इंजेक्शन के पैसे लेने के लिए शोएब खान के पास पहुंचे मयंक तलूजा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.More Related News
