
Corona: BJP MP Gautam Gambhir accuses CM Arvind Kejriwal of ruining Delhi
Zee News
दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है. सांसद गंभीर ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है.
नई दिल्ली: दिल्ली में लगे लॉकडाउन को एक सप्ताह और आगे बढ़ाने पर बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है. गौतम गंभीर ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है. गौतम गंभीर ने कहा, 'जो एक साल आपको वक़्त मिला था, आपने क्या किया. अब आप सारे राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं. आपको दिल्ली में 8 ऑक्सीजन प्लांट लगाने थे, आपने सिर्फ एक ही लगाया. आपके नोडल अफसर लोगों के फोन नहीं उठाते.'More Related News
