
Corona 3rd Wave कितनी घातक होगी, सवाल-जवाब में जानिए जरूरी बातें
Zee News
Covid-19 Third Wave in India: तीसरी कोविड लहर (Covid 3rd Wave) के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में किसी भी लहर की तीव्रता अप्रैल-मई 2021 की दूसरे लहर की तुलना में कम होगी और यह पूरे देश को प्रभावित नहीं कर सकती है. इसके अलावा उन्होंने सवाल-जवाब के जरिए भी कई आशंकाओं-शंकाओं का समाधान किया.
नई दिल्ली: Covid-19 Third Wave in India: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के शीर्ष वैज्ञानिक डॉ. समीरन पांडा ने एक मीडिया बातचीत में तीसरी लहर की संभावना, नए म्यूटेंट से खतरे और सावधानियां बरतने की जरूरत के बारे में बात की. ICMR के महामारी विज्ञान और संचारी रोग विभाग (ईसीडी) विभाग के प्रमुख, पांडा ने कहा कि कोविड -19 के दो नए वेरिएंट, `C 1.2 और MU` `वैरिएंट ऑफ कंसर्न` कहना जल्दबाजी होगी.More Related News
