
Corona: 3 महीने में 18+ के सभी लोगों को Vaccine लगाएगी Delhi Government! बनाई ये रणनीति
Zee News
कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जिसके मद्देनजर दिल्ली के केजरीवाल सरकार अगले 3 महीनों में 18+ उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रही है. बीते 24 की बात करें तो दिल्ली में 368 मरीजों की मौत हो गई है, जिसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 15,377 हो गया है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों को अगले 3 महीने के अंदर कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) दी जा सकती है. दिल्ली सरकार इसके लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर (Vaccination Center) बनाने जा रही है. कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को एक अहम बैठक बुलाई. इस बैठक के बाद सीएम ने कहा कि हमने अगले 3 महीने के अंदर 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी दिल्लीवासियों को वैक्सीन लगाने की एक योजना तैयार की है. हम बहुत बड़े और व्यापक स्तर पर वैक्सीन सेंटर बनाएंगे. 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह वैक्सीनेशन करवाने के लिए आगे आएं.More Related News
