
Corona: सोशल मीडिया पर मदद मांगना गलत नहीं, अफवाह बोलकर FIR हुई तो कोरोना: सोशल मीडिया पर मदद मांगना गलत नहीं, अफवाह बोलकर FIR हुई तो Supreme Court करेगा कार्रवाई कार्रवाई
Zee News
कोरोना काल में सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन या अस्पताल में बेड के लिए मदद मांगना गलत नहीं है. अगर कोई इसे अफवाह बताकर FIR दर्ज करता है तो इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
नई दिल्ली: कोरोना संकट में ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी के मामलें में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने तल्ख टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा, 'कोई नागरिक सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहा है, तो इसे गलत जानकारी कहकर FIR दर्ज नहीं की जा सकती. अगर कार्रवाई के लिए ऐसी शिकायतों पर विचार किया जाता है तो हम इसे अदालत की अवमानना मानेंगे.' जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस एस रविंद्र भट की तीन सदस्यीय पीठ ने केंद्र और राज्यों के डीजीपी को आदेश देते हुए कहा अफवाह फैलाने के नाम पर कार्रवाई की गई तो अवमानना का मामला चलाएंगे. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि दवाओं का प्रोडक्शन और वितरण सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रहा है?More Related News
