
Corona से लड़ने के लिए Military को मैदान में उतारने की तैयारी, पीएम ने आर्मी चीफ के साथ की मीटिंग
Zee News
कोरोना महामारी से निपटने के लिए अब सेना ने अपने कई अस्पतालों को आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला किया है. सेना का कहना है कि आपात स्थिति में लोग इन अस्पतालों में संपर्क कर सकते हैं.
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से निपटने के लिए सरकार अब आर्मी को मैदान में उतारने जा रही है. इसके लिए सेना के संसाधनों और मैनपावर को साथ लेकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग छेड़ी जाएगी. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) को अपने आवास पर बुलाया और कोविड (Corona Epidemic) से निपटने के लिए सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. जनरल ने उन्हें देशभर में उपलब्ध सेना के संसाधनों और मैनपावर के बारे में जानकारी दी. साथ ही कहा कि सेना इस महामारी के खिलाफ जंग में पूरी तरह सरकार के साथ है.More Related News
