
Corona से ठीक होने के कितने महीने बाद लगवाएं वैक्सीन, हुकूमत ने जारी की नई गाइडलाइंस
Zee News
New Guidelines on Corona vaccine: अगर वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कोई कोरोना से मुत्तासिर हो जाए तो फिर दूसरी डोज ठीक होने के 3 महीने बाद ही ली जा सकती है.
नई दिल्ली: कमकज़ी हुकूमत ने कोरोना वायरस से रिकवर होने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. हुकूमत ने सलाह दी है कि कोरोना रिकवर होने के तीन माह बाद वैक्सीनेशन कराना सही है. इसके साथ ही हुकूमत ने बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं के लिए भी वैक्सीन को महफूज़ बताया है. हुकूमत की की तरफ जारी बयान में बताया गया है कि अगर वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कोई कोरोना से मुत्तासिर हो जाता है तो दूसरी डोज तीन माह बाद ली जानी चाहिए. वज़रते सेहत की तरफ से वैक्सीनेशन के नियमों में एक और बदलाव करते हुए यह बात कही गई है. NEGVAC यानी द नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेन फॉर कोविड-19 की तरफ से यह सिफारिश की गई है.नई सिफारिशों में यह भी कहा गया है कि कोरोना से रिकवरी के तीन माह वैक्सीनेशनल टालना चाहिए.More Related News
