
Corona से एक महीने में पूरा परिवार खत्म, आखिर में मरी महिला को अपनों का कंधा भी नहीं हुआ नसीब
Zee News
कोरोना (coronavirus) का कहर इस परिवार पर ऐसा टूटा, बेटी और पति की मौत के सदमे से उबर पातीं उससे पहले ही रामलिंगम की पत्नी वनिथा भी कोरोना संक्रमित हो गईं और मौत हो गई.
नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Coronavirus) के चलते हजारों लोगों की जान जा रही है. मौतों के इस बढ़ते आंकड़ों के बीच कई हंसते खेलते परिवार तबाह हो गए. मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले रामलिंगम के परिवार पर महामारी की ऐसी आफत आई जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. पिछले महीने बेटी की मौत हो गई. इस महीने की शुरुआत में रामलिंगम की मौत हो गई. कुछ ही दिनों में उनकी पत्नी भी चल बसीं. बेटी के बाद पिता की भी मौत नोएडा सेक्टर-49 में रहने वाले रामलिंगम मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले थे. पिछले महीने इनकी बेटी कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई. इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 अप्रैल को उसकी मौत हो गई. इसके बाद रामलिंगम भी कोरोना संक्रमित हो गए. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मई की शुरुआत में ही उनकी भी मौत हो गई.More Related News
