
Corona संकट के बीच कांवड़ यात्रा पर SC ने जताया एतराज़, UP सरकार को जारी किया नोटिस
Zee News
सुप्रीम कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत और उत्तर प्रदेश हुकूमत को नोटिस जारी कर पूछा है कि कोविड बोहरान के बीच कांवड़ यात्रा क्यों? अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी.
नई दिल्ली: कोरोना वबा के बीच कांवड़ यात्रा की इजाज़त देने के यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार किया है. उत्तर प्रदेश हुकूमत की तरफ से कांवड़ यात्रा की इजाजत देने के मामले में बुधवार को जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन की बेंच ने अज़ खुद नोटिस लिया. अदालत ने कहा है कि हमने आज इंडियन एक्सप्रेस में कुछ परेशान करने वाला पढ़ा कि यूपी हुकूमत ने रियासत में कांवड़ यात्रा जारी रखने का हुक्म, जबकि उत्तराखंड ने कहा कि कोई यात्रा नहीं होगी. इस सिलसिले में कोर्ट ने मरकज़ी हुकूमत और उत्तर प्रदेश हुकूमत को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पूछा है कि कोविड बोहरान के बीच कांवड़ यात्रा क्यों? अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी. कोर्ट ने उतराखंड सरकार से भी जवाब दाखिल करने को कहा है.More Related News
