
Corona वैक्सीन की अलग-अलग कीमतें क्यों, SC ने मरकज़ी हुकूमत से पूछा सवाल
Zee News
जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस रवींद्र भट की बेंच ने कहा कि पूरे मुल्क के लिए कोविड वैक्सीन की एक ही तरह की हिकमते अमली अपनाई जानी चाहिए.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कोरोना वैक्सीन (COVID vaccine) की खरीदारी पर मरकज़ी हुकूमत की हिकमते अमली को लेकर सोमवार को सवाल उठाया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पूरे मुल्क के लिए कोरोना वैक्सीन की एक कीमत करने की ज़रूरत है. सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस रवींद्र भट की बेंच ने कहा कि पूरे मुल्क के लिए कोविड वैक्सीन की एक ही तरह की हिकमते अमली अपनाई जानी चाहिए. अदालत ने कहा, 'मरकज़ का कहना है कि एकमुश्त खरीदारी करने की वजह से उसे कम कीमत में वैक्सीन मिल रही है. अगर ये वाजिब दलील है तो रियासती हुकूमतों को ऊंची कीमत में वैक्सीन क्यों खरीदनी पड़ रही है? पूरे मुल्क के लिए वैक्सीन की एक समान कीमत तय किए जाने की ज़रूरत है.'More Related News
