
Corona: यूपी में भी बढ़ी पाबंदियां, बिना मास्क निकलने पर देना होगा 1 हजार रुपये जुर्माना
Zee News
महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं. अब यूपी में सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. इसके साथ ही बिना मास्क मिलने वालों पर 1 हजार रुपये का फाइन वसूला जाएगा.
लखनऊ: महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं. अब यूपी में सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. इसके साथ ही बिना मास्क मिलने वालों पर 1 हजार रुपये का फाइन वसूला जाएगा. वहीं दूसरी बार पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए हर स्तर पर उपाय किए जाएं. इनमें पब्लिक प्लेस पर थूकने वालों के साथ ही बिना मास्क, गमछा या रुमाल लगाए निकलने वालों पर कड़ाई करना भी शामिल है. ऐसे लोगों पर सख्ती करते हुए उनसे भारी जुर्माना वसूला जाएगा.More Related News
