
Corona मरीजों में शुगर बढ़ा रहा है वायरस, ICMR ने दी नई Diabetes होने की चेतावनी
Zee News
देश में मेडिकल रिसर्च पर काम करने वाली सबसे बड़ी सरकारी संस्था Indian Council of Medical Research (ICMR) ने कोरोना पर बड़ी चेतावनी जारी की है. ICMR ने कहा कि यह महामारी एक नई बीमारी भी पैदा कर रही है.
नई दिल्ली: देश में मेडिकल रिसर्च पर काम करने वाली सबसे बड़ी सरकारी संस्था Indian Council of Medical Research (ICMR) ने कोरोना पर बड़ी चेतावनी जारी की है. ICMR का कहना है कि कोरोनावायरस की बीमारी डायबिटीज (Diabetes) भी दे सकती है. ICMR के हेड डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना महामारी शुगर बढ़ाती है. ऐसे में कोरोना महामारी (Coronavirus) मरीजों को नई डायबिटीज (Diabetes) भी दे सकती है. उन्होंने कहा कि 2DG की दवा कोरोना के हल्के और मध्यम स्तर के रोगियों के लिए ठीक है. कोरोना के क्रिटिकल मरीजों के लिए यह दवा ठीक नहीं है.More Related News
