
Corona: भारत की मदद के लिए दुनिया ने बढ़ाए हाथ, ये देश भेज रहे हैं मेडिकल सप्लाई
Zee News
कोरोना महामारी (Corona Epidemic) से भारत के बाहर निकलने का रास्ता बनने लगा है. दुनिया के कई बड़े देश भारत को मेडिकल सप्लाई से भरे जहाज भेज रहे हैं.
मॉस्को: कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के दौर में पूरी दुनिया भारत (India) को संकट से उबारने में जुट गई है. दुनिया के कई देश मेडिकल उपकरणों से भरी सप्लाई भारत भेज रहे हैं. जानकारी के मुताबिक रूस (Russia) मेडिकल सप्लाई से भरे हुए 2 ट्रांसपोर्ट प्लेन भारत भेज रहा है. इनमें ऑक्सीजन (Oxygen) को स्टोर करने वाले कंसेट्रेटर, वेंटिलेटर और 22 टन मेडिकल सप्लाई शामिल है. ये प्लान रूस से उड़ चुके हैं और आज रात तक भारत पहुंचने वाले हैं.More Related News
