
Corona: ‘बंद रखें एंबुलेंस के सायरन’, डर का माहौल खत्म करने के लिए सरकार की रिक्वेस्ट
Zee News
मणिपुर सरकार ने सर्कुलर जारी कर राज्य में एम्बुलेंस का सायरन सिर्फ सड़क पर जाम होने की स्थिति में बजाने की रिक्वेस्ट की है. सरकार का कहना है कि सायरन की आवाज से लोगों में भय पैदा हो रहा है.
इम्फाल: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से डर के माहौल को खत्म करने के लिए मणिपुर सरकार (Manipur Government) ने राज्य में एम्बुलेंस के सायरन (Ambulance Siren) को बंद करने का आह्वान किया है. इस संबंध में राज्य के मेडिकल डायरेक्ट्रेट ने एक सर्कुलर भी जारी किया है, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों, प्राइवेट अस्पताल के कर्मियों और एम्बुलेंस संचालकों से सायरन बंद करने का अनुरोध किया गया है. सरकार का कहना है कि एम्बुलेंस के सायरन से लोगों में भय पैदा हो रहा है, और सामाजिक चिंता व्याप्त हो रही है. इसलिए सभी एम्बुलेंस ड्राइवरों से सड़क पर जाम होने की स्थिति में ही सायरन बजाने की रिक्वेस्ट की गई है.More Related News
