
Corona ने जिन बच्चों से छीने माता-पिता , मोदी हुकूमत ने उनके लिए किया ये बड़ा फैसला
Zee News
वज़ीरे आज़म दफ्तर के मुताबिक जो बच्चे 11 साल से 18 साल की उम्र के बीच के हैं, उन्हें मरकज़ी हुकूमत के रिहायशी स्कूलों जैसे सैनिक स्कूल और नवोदय विद्यालय में दाखिला दिया जाएगा.
नई दिल्ली: मरकज़ की मोदी हुकूमत के दूसरे दौरे हुकूमत का दूसरा साल पूरा होने के मौके पर वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उन बच्चों के लिए कई फलाही फ़ैसलों का ऐलान किया जिन्होंने इस कोरोना वबा के दौरान अपने सरपरस्तों को खो दिए. प्राइम मिनिस्टर ऑफिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, कोरोना वबा की वजह माता-पिता या सरपरस्त को खोने वाले सभी बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन मंसूबे के तहत मदद दी जाएगी. साथ ही कहा कि ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में माहाना वजीफा और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड मिलेगा.More Related News
