
Corona ने गांवों में 37% और शहरों में 19% बच्चों को पढ़ाई से किया दूर
Zee News
लंबे समय तक स्कूलों को बंद रखने का 'विनाशकारी प्रभाव' पड़ा है. एक हालिया सर्वे में दावा किया गया कि 48 फीसदी बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कुछ शब्दों के अलावा कुछ नहीं आता है.
नई दिल्लीः कोविड-19 (Covid-19) की वजह से लंबे समय तक स्कूलों को बंद रखने का 'विनाशकारी प्रभाव' पड़ा है एक हालिया सर्वे में दावा किया गया कि 37 प्रतिशत ग्रामीण विद्यार्थी बिल्कुल पढ़ाई नहीं कर रहे हैं और 48 फीसदी बच्चों को पढ़ाई के नाम पर कुछ शब्दों के अलावा कुछ नहीं आता है. 1400 स्कूली बच्चों पर किया गया सर्वे 'दि स्कूल चिल्ड्रेन्स ऑनलाइन एंड ऑफलाइन लर्निंग' (SCHOOL) सर्वे ने 'लॉक्ड आउड: इमरजेंसी रिपोर्ट ऑन स्कूल एजुकेशन' शीर्षक से सर्वे के नतीजों को जारी किया है. यह सर्वे 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वंचित परिवारों से आने वाले करीब 1400 स्कूली बच्चों पर अगस्त के दौरान किया गया. इसमें कहा गया है, 'इस सर्वे से जो तस्वीर सामने आई है, वह घोर निराशाजनक है. सर्वे के समय ग्रामीण इलाकों में केवल 28 प्रतिशत बच्चे ही नियमित तौर पर पढ़ाई कर रहे थे, जबकि 37 प्रतिशत बच्चे बिल्कुल पढ़ नहीं रहे हैं. सामान्य पढ़ाई की क्षमता को लेकर सर्वे के नतीजे आगाह करने वाले है, क्योंकि इसमें शामिल करीब आधे बच्चे कुछ शब्दों के अलावा कुछ भी नहीं पढ़ पा रहे थे.'More Related News
