
Corona: दिल दहला देने वाला है दिल्ली के श्मशानों का मंजर, दाह संस्कार के लिए 20-20 घंटे की वेटिंग
Zee News
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस महीने में 3,601 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 2,267 लोगों की मौत पिछले एक हफ्ते में हुई है. पूरे फरवरी में, मौत का आंकड़ा 57 और मार्च में 117 लोगों की मौत कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के कारण हुई.
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना महामारी (Coronavirus) से मची तबाही का मंजर श्मशान घाटों पर लगातार देखने को मिल रहा है. स्थिति यह है कि लोगों को अपने प्रियजनों के शवों का दाह संस्कार (Cremation) करने के लिए 20-20 घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है. यहां के एक श्मशान स्थल पर मंगलवार को 50 चिताएं जलीं. वहां कई शव पड़े हुए थे और कई अन्य वहां खड़े वाहनों में रखे हुए थे. कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजन अंत्येष्टि के लिए अपनी बारी के लिए इंतजार कर रहे थे. ये दिल दहला देने वाला दुखद दृश्य नई दिल्ली के श्मशान स्थलों के हैं. ‘मैसी फ्यूनरल’ की मालकिन विनीता मैसी ने कहा, ‘मैंने अपने जीवन में कभी ऐसे खराब हालात नहीं देखे. लोग अपने प्रियजनों का शव लेकर भटक रहे हैं. दिल्ली के लगभग सभी श्मशान स्थल शवों से भर चुके हैं.’ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस महीने में 3,601 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 2,267 लोगों की मौत पिछले एक हफ्ते में हुई है.More Related News
