
Corona: दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मना सकेंगे होली, शब-ए-बरात; सरकार ने जारी किया आदेश
Zee News
दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Delhi Disaster Management Authority) ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. नए मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. महामारी की दूसरी लहर की आशंका के बीच दिल्ली में त्योहारों पर सार्वजनिक रूप से मनाए जाने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Delhi Disaster Management Authority) ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक रूप से समारोह नहीं मनाए जाएंगे.More Related News
