
Corona: तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र अलर्ट, 8 राज्यों को लेकर जताई चिंता
Zee News
कोरोना की दूसरी लहर (Corona Second Wave) अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है इसी बीच हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही भीड़ ने चिंता बढ़ा दी है. केंद्र सरकार ने राज्यों को इस बाबत निर्देश दिए हैं.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पर्यटन स्थलों और हिल स्टेशनों वाले आठ राज्यों को सतर्कता बरतते हुए कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार से बचने के लिए सख्त कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने को कहा. केंद्रीय गृह सचिव भल्ला ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इस बात पर जोर दिया कि Covid-19 की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है. इस बैठक के दौरान गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के प्रबंधन एवं लोगों के टीकाकरण (Corona Vaccine) की ताजा स्थिति पर चर्चा की गई.More Related News
