
Corona: गंभीर मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही मिलेगा Remdesivir Injection, केंद्र सरकार ने बनाई गाइडलाइन
Zee News
घरों में रहकर कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है. वे अब सरकार की एक शर्त को पूरा कर रेमडेसिविर के टीके (Remdesivir Injection) का इस्तेमाल कर सकते हैं.
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वायरल-रोधी दवा रेमडेसिविर का टीका (Remdesivir Injection) लगाने के लिए नई नियमावली जारी की है. केंद्र सरकार ने कहा है कि डॉक्टर की सलाह पर कोरोना (Coronavirus) के गंभीर मरीजों को रेमडेसिविर का इंजेक्शन लगाया जाएगा. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को बताया कि मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत सीमित तौर पर केवल कोविड-19 के गंभीर मरीजों को ही रेमडेसिविर का टीका (Remdesivir Injection) लगाया जाएगा. केंद्र ने जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया गया कि कुछ समय से देश में कोरोना (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ गया है. इसके साथ ही बात की मांग बढ़ रही है कि घर में रहकर कोरोना का इलाज करा रहे लोगों को भी रेमडेसिविर के इस्तेमाल की परमीशन दी जाए.More Related News
