
Corona के प्रकोप के बीच आई अच्छी खबर, Mumbai के लोगों में बढ़ रही हैं एंटी बॉडीज, Sero Survey में खुलासा
Zee News
कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच मुंबई (Mumbai) से अच्छी खबर आई है. सीरो सर्वे में पता चला है कि शहर के गैर-स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों में Sero पॉजिटिविटी तेजी से बढ़ रही है.
मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक नए सर्वे से पता चला है कि गैर-स्लम बस्तियों में Sero पॉजिटिविटी तेजी से बढ़ रही है. वहीं स्लम बस्तियों में इसमें गिरावट आ रही है. यह सीरो सर्वे बृहनमुंबई महानगर पालिका (BMC) की ओर से करवाया गया था. BMC के इस सीरो सर्वे (Sero Survey) से यह भी पता चला है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा ज्यादा एंटी बॉडी (Antibody) बनती है. इस सर्वे के मुताबिक महिलाओं में 37.12 प्रतिशत Sero पॉजिटिविटी मिली. वहीं पुरुषों में यह दर 35.02 प्रतिशत मिली.More Related News
